वाह रे अखिलेश तुमने तो कमाल कर दिया
ओवैसी ने कहा कि मेरी उनसे यही लड़ाई है। मैं आजादी चाहता हूं फिरकापरस्त ताकतों के जुल्म से, मैं आजादी चाहता हूं उन पार्टियों से जो आरएसएस के उम्मीदवार हसनपुर में उतराकर मुझसे कह रहे हैं कि तुम इनकी गुलामी करो। मैं भाईचारा चाहता हूं। इसलिए हमने परिवर्तन मोर्चा को बनाया है। मैं चाहता हूं कि यूपी के हर मैदान में मुझसे इंसाफ किया जाना चाहिए। ओवैसी ने कमाल अख्तर को हसनपुर से पहले नौगांवा, फिर कांठ भेजने के निर्णय पर भी तंज कसते हुए कहा कि वाह रे अखिलेश तुमने तो कमाल कर दिया।
ये जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा....
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को आदर्श मानकर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि नेता जी ने अंग्रेजों के साथ जंग ए आजादी में नारा दिया था कि कदम-कदम बढ़ाए जा। खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पर लुटाए जा।
गर्मी वाले योगी के बयान पर कसा तंज
ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर तंज कसा। कहा कि अगर सीएम योगी मई जून की गर्मी में सर्दी पैदा कर सकते हैं तो उन्हें तो वैज्ञानिक होना चाहिए था। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जब गंगा में लाशें तैर रहीं थीं तो बाबा ने कुछ क्यों नहीं किया।