पतेई खालसा गांव के तालाब में पशुओं के अवशेष मिलने से खलबली मच गई। गांव में गो हत्या की अफवाह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पशु चिकित्सक से अवशेषों की परीक्षण कराया गया। जिसमें गोवंशीय पशुओं के अवशेष नहीं होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने अवशेषों को जमीन में दबा दिया गया।
ये मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव का है। यहां पर ताल तालाब है। मंगलवार रात किसी समय तस्कर दो पशुओं का कटान कर मांस लेकर फरार हो गए। जबकि अवशेषों को वहीं छोड़ दिया। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने तालाब पर अवशेष पड़े देखे। किसी ने गोहत्या की अफवाह फैला दी। थोड़ी ही देर में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिलते ही एसओ सुनील मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। पशु चिकित्सक को मौके पर बुला अवशेषों का परीक्षण कराया। जिसमें अवशेष गोवंशीय पशु के नहीं निकले। अवशेष कटरे या भैंस के बताए गए। इसके बाद पुलिस ने अवशेषों को जमीन में दबा दिया। एसओ ने बताया कि अवैध कटान करने वालों की तलाश की जा रही है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।