हसनपुर। बिजली की अघोषित कटौती से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। इस दौरान बिजली कर्मियों से नोकझोंक हुई।
शुक्रवार को किसान एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां बिजली की समस्या को लेकर एसडीएम सुधीर कुमार से वार्ता की। कहा कि ईसापुर शर्की बिजलीघर से जुड़े किसानों को 24 घंटे में मात्र 2 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलें सूख रही हैं। कम से कम 10 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार होने की उम्मीद है। जल्द ही छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाएगा। इसके बाद किसानों ने बिजली घर पहुंचकर हंगामा किया। कहा कि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए अन्यथा आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, राजू सिंह चौहान, अमितचंद, उदय वीर, जगदीश सिंह, राम सिंह, देवेंद्र सैनी, सीताराम, नीरज सिंह, नारायण, राजपाल, सुनील कुमार आदि मौजूद।