फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आय प्रमाण पत्र होगा निरस्त

Tue, 20 May 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के आवेदन के लिए कम आय का प्रमाण पत्र बनवाने में कई लोग फंस चुके हैं। तहसील के गांव अख्तियारपुर भूड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के आवेदन के लिए कम आय प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। जांच में लेखपाल द्वारा कम आय का प्रमाण पत्र बनाने की पुष्टि हुई है। आय प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए एसडीएम की ओर से अपर जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव अख्तियारपुर भूड़ निवासी विधवा महिला रश्मि ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया था। रश्मि का आरोप था कि गांव की ही एक महिला ने लेखपाल से मिलकर अपनी आय का गलत प्रमाण बनवा लिया। रश्मि ने शिकायत में कहा कि परिवार के सभी सदस्यों की आय 70 हजार रुपये प्रति माह से अधिक है। जबकि आय प्रमाण पत्र मात्र 3700 रुपये प्रति माह का बनाया गया। इसकी जांच एसडीएम ने तहसीलदार को सौंपी थी। जांच में सामने आया कि आय का प्रमाण पत्र गलत तरीके से बनाया गया है। परिवार का एक वयस्क पुत्र नोएडा में 21 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी करता है। आय प्रमाण पत्र तत्कालीन लेखपाल राधेश्याम द्वारा बनाया गया था। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरोहा तहसील में है। तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट में आय प्रमाण पत्र गलत तरीके से बनाने की बात कही है। एसडीएम ने तहसीलदार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपर जिलाधिकारी से आय प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें