गजराैला में बस और डंपर में टक्कर होने से सात यात्री जख्मी हो गए। देर रात हुए हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस आगे चल रहे डंपर में घुस गई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। क्रेन मंगाकर बस को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार रात सोहराब गेट मेरठ डिपो की रोडवेज बस को चालक नरेश व परिचालक फहीम रुपेडिया से दिल्ली लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
करीब दो बजे बस गजरौला थाना क्षेत्र में शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के पास पहुंची थी। बस में 37 यात्री सवार थे। ड्राइबर का कहना है कि बस के आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस पीछे से उसमें घुस गई। बस में सवार नारद मुनि व अरुण पाल निवासी बहजोई, वीवाई खान और अशोक निवासी रामपुर, नरेंद्र पाल, इरफान, ऋषभ घायल हो गए।
सूचना पाकर औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुनील चौहान, इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगा कर बस को खिंचवाकर अलग किया। हादसे में घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया।