हसनपुर कोतवाली क्षेत्र गांव के गांव सिंहली जागीर में घर में घुसकर महिला की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का पति चोरी के मामले में जेल में बंद है घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में हमीद का परिवार रहता है। शनिवार की रात करीब दो बजे घर में घुसकर उसकी 35 वर्षीय पत्नी फिरोज के चेहरे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत ले लिया है। महिला का पति चोरी के मामलों में जेल में बंद है।
इंस्पेक्टर पीके चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।