पितृ विसर्जन अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं का जुगाड़ वाहन पलटने से 15 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी श्रद्धालु पितृ विसर्जन अमावस्या पर जुगाड़ वाहन में सवार होकर तिगरी में गंगा स्नान करने जा रहे थे।
अमरोहा हाईवे पर किनारे कार खड़ी कर उसका पंक्चर जोड़ रहे चार दोस्तों को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय पौधे विक्रेता रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। चारों दोस्त कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे।
मृतक रवि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी ओम शांति के बेटे थे। रवि कुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। नर्सरी से पौधे खरीद कर शहर और गांव में बेचने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रवि कुमार अपने दोस्त सचिन कुमार पुत्र नेम सिंह, अजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह और डिडौली निवासी भोला सिंह पुत्र करन सिंह के साथ कार में सवार होकर नैनीताल घूमने जा रहे थे।