अमरोहा में हैरान करने वाल मामला सामने आया है। बेटी को फोन पर परेशान करने वाले युवक को परिजनों ने घर बुलाकर जमकर पीटा। इसके बाद उसके पिता और चाचा को भी खरीखोटी सुनाई गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में फोन पर किशोरी को परेशान करने वाले युवक और उसके पिता-चाचा को पकड़कर पीटा गया। इसके बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर युवक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक गांव की एक किशोरी को आए दिन फोन पर परेशान करता है।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों ने युवक के परिजनों को बुलाकर समझाने की हिदायत दी थी। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार की रात उसने फिर से किशोरी को फोन कर अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। किशोरी ने फोन कर युवक को घर बुला लिया।
इसके बाद किशोरी के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। यह बात उसके पिता व चाचा को बताई गई। बेटे के बुलाने पर पिता व चाचा भी किशोरी के घर पहुच गए। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने चेतावनी को अनसुना करने की बात कह कर तीनों को पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने युवक, उसके पिता व चाचा की पिटाई की घटना की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना था कि किशोर व उसके परिजनों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस ने पिता व चाचा और एक पड़ोसी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।