फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गजरौला में तीन सड़क हादसे, ट्रेलर चालक समेत दो की मौके पर ही मौत, दो लोग जख्मी

Tue, 09 Jul 2024 10:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

गजरौला में तीन सड़क हादसे सामने आए हैं। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
गजरौला में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रात ढाई बजे हाईवे पर खड़े ट्रक में ट्रेलर घुस गया। इसमें ट्रेलर का चालक अमरोहा के भटपुरा निवासी काले (30) की मौत हो गई। इसके अलावा लक्ष्मी नगर के सामने पैदल जा रहे भीम सिंह को एक वाहन ने रौंद दिया।

विज्ञापन


इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार सुबह सात बजे रहरा थाना क्षेत्र के गांव खनौरा में ससुराल से लौट रहे मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के बसी मुश्तकम निवासी बाइक सवार कमल (34) को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उनकी पत्नी रूमा घायल हो गईं। पांच साल का बेटा हादसे के बाद दूर जा गिरा। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी काले ट्रेलर चालक थे। वह सोमवार रात ढाई बजे दिल्ली की दिशा से ट्रेलर लेकर लौट रहे थे। वह नगर में हाईवे पर पहुंचे थे। यहां पर ट्रक खड़ा था।
विज्ञापन


जिसमें ट्रेलर घुस जाने से उसके काले की मौके पर मौत हो गई। चालक केबिन में फंस गया था। पुलिस ने किसी तरह उसे निकाला। सीएचसी में लाया गया। जहां पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में मौत की खबर परिजनों को देकर शव मोर्चरी पर रखवाया।

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के बसी मुश्तकम निवासी कमल सिंह की रहरा थाना क्षेत्र के गांव खनौरा में ससुराल है। वह मंगलवार की सुबह ससुराल से लौट रहे थे। पत्नी रूमा व पांच साल का बेटा साथ थे। अल्लीपुर भूड़ के सामने पहुंचे थे। इस बीच ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।

कुचले जाने से कमल सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी रूमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान बेटा दूर जा गिरा। वह स्वस्थ है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें