समाज के हर वर्ग में मौजूद उनके प्रशंसक, राजनीतिक जगत के लोग और तमाम विचारधाराओं के व्यक्ति मनोज कुमार को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं, उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अदाकार और निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया था। समाज के हर वर्ग में मौजूद उनके प्रशंसक, राजनीतिक जगत के लोग और तमाम विचारधाराओं के व्यक्ति मनोज कुमार को अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं, उन्हे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में अमरोहा, उत्तर प्रदेश के एक कलाकार जुहैब खान ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का चारकोल चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जुहैब का कहना है कि मैंने अपनी कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने समाज को एक अच्छी दिशा दी।