फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: एयरपोर्ट से कार में आया चोर, होटल कर्मी की दहेज में मिली बाइक चुराई.. गूगल पे से आरोपी का मिला सुराग

Sat, 30 Dec 2023 11:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

होटल से बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कार चालक की जानकारी के बाद आरोपी युवक का नंबर पुलिस को मिल गया है। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
गजरौला से बाइक चोरी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट से कार में सवार हुए चोर ने गजरौला औद्योगिक चौकी क्षेत्र में होटल के परिसर में खड़ी कर्मचारी की बाइक चोरी कर ली। चोरी के आरोपी ने कार रुकने पर होटल में चाय पीने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया। गूगल पे से कार में बैठने का किराया अदा करने के कारण पुलिस को उसका सुराग मिल गया।

विज्ञापन


सुल्तानठेर मोहम्मदपुर का युवक शहवाजपुर डोर के निकट एक होटल में काम करता है। छह महीने पूर्व उसकी शादी हुई। शादी में उसको बाइक मिली। बुधवार की रात वह होटल के परिसर में बाइक को खड़ी कर काम कर रहा था। आधी रात के बाद उसकी बाइक चोरी हो गई।

इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर कैमरे में कैद पाई गई। छानबीन में पता चला कि वह संदिग्ध व्यक्ति होटल पर रुकने वाली एक कार से उतरा था। कार दिल्ली की दिशा से आ रही थी। अगले दिन कार फिर होटल पर आई। कार के चालक को होटल पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


उस पर बाइक चोरी कराने का आरोप लगाते हुए पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे बाइक चोरी की बाबत जानकारी ली। संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर दिखाई। कार चालक ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध व्यक्ति दिल्ली एयरपोर्ट से उसकी कार में सवार हुआ था।

उसने कार का किराया एक सौ रुपये गूगल पे से अदा किया। शहवाजपुर डोर में होटल पर उतरने के बाद वह दोबारा सवार नहीं हुआ। मगर पुलिस को गूगल पे से भुगतान करने के कारण उसका सुराग मिल गया। जिसके जरिए पुलिस जल्द ही उसके गिरेबां तक पहुंच सकती है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी से और भी उपलब्धि हाथ लग सकती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें