कमरे की अलमारी में रखी डेढ़ किलो चांदी, बेटी के दहेज के लिए रखे पीतल के बर्तन, कंबल, कालीन, डिनर सेट और अन्य सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए।
अमरोहा के नौगांवा सादात में बेखौफ चोरों ने सऊदी अरब में रहने वाले इंजीनियर के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। इससे पहले मंगलवार की रात चोरों ने इसी मोहल्ले में सब्जी कारोबारी के बंद घर के ताले तोड़कर पंद्रह लाख रुपए का सामान चोरी किया था। घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंजीनियर की पत्नी ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
यह घटना कस्बे के मोहल्ला शाहफरीद की है। यहां रहने वाले अंजुम अब्बास सऊदी अरब के दमाम शहर में इंजीनियर हैं। जबकि पत्नी शाने जहरा बच्चों के साथ दिल्ली के ओखला में रहती हैं। यहां उनका घर बंद रहता है। बुधवार की रात में किसी समय बेखौफ चोर घर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
कमरे की अलमारी में रखी डेढ़ किलो चांदी, बेटी के दहेज के लिए रखे पीतल के बर्तन, कंबल, कालीन, डिनर सेट और अन्य सहित पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखकर घटना की जानकारी इंजीनियर की पत्नी शाने जहरा को दी। दोपहर एक बजे शाने जहरा दिल्ली से घर पहुंचीं और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच चड़ताल की। पीड़िता शाने जहरा के मुताबिक चोरी हुए समान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
विज्ञापन
घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। मालूम रहे कि मंगलवार की रात सऊदी अरब में रहने वाले सब्जी कारोबारी मोहम्मद अब्बास के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत पंद्रह लाख रुपये का समान चोरी कर लिया था। घटना वाली रात उनकी पत्नी अपने मायके गई थीं, जबकि उनकी मां इशरत जहां अपने बड़े बेटे के घर सोने चली गई थीं। लगातार चोरी की घटनाओं से कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है।