फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: 25 दिन पहले हुआ युवती का विवाह, रिश्ता तोड़ प्रेमी से शादी रचाने पहुंची युवती, हैरान कर देगा यह वाकया

Tue, 12 Mar 2024 12:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

मंडी धनौरा में विवाहिता पति से रिश्ता तोड़ प्रेमी से शादी करने पहुंच गई। बताया जाता है कि युवती की शादी 25 दिन पहले ही हुई थी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में विवाहिता पहुंची तो इसकी जानकारी पति को लग गई। उसको पकड़ने के लिए परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक वह मौके से फरार हो गई थी। 
विज्ञापन
अमरोहा में नवदंपतियों को उपहार देते जनप्रतिनिधि और अफसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के समय एक अजीब वाकया सामने आया। एक युवती शादी के 25 दिन में ही अपने पति को छोड़कर प्रेमी को लेकर विवाह में पहुंच गई। पति की शिकायत पर मामले का भंडाफोड़ हुआ तो युवती पंडाल से खिसक गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक की शादी 14 फरवरी को क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। उसने भाजपा विधायक को बताया कि उसकी पत्नी उसकी आईडी लेकर प्रेमी के साथ दोबारा से विवाह करने आई है। इसकी भनक लगने पर युवती और उसका प्रेमी पंडाल से खिसक लिए।

युवक के परिजनों ने दोनों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आई। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सरकारी योजना का किसी भी अधिकारी व जनता को दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। अधिकारियों की लापरवाही से पात्र व्यक्ति सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन


इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की जा रही है। जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

फर्जी विवाह करने आए कई जोड़े भाग निकले

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह फर्जीवाड़ा रोकने के लिए भाजपा विधायक राजीव तरारा स्वयं नव दंपतियों का सत्यापन करने उनके बीच पहुंच गए। विधायक द्वारा नव दंपतियों का सत्यापन करता देख मौके पर मौजूद अधिकारियों के पसीने छूट गए। विधायक की कवायद को देख विवाह करने आए कई फर्जी जोड़े पीछे के गेट से बाहर निकल गए।

सोमवार को रामलीला मैदान में सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया था। सामूहिक विवाह योजना में 164 जोड़ों का विवाह होना था। मुख्य अतिथि के रूप में आए विधायक राजीव तरारा को पंडाल में बैठे जोड़ों के हावभाव देखकर कुछ शक हुआ। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर उनका सत्यापन करने के लिए स्वयं ही उनके बीच पहुंच गए।

 

विज्ञापन

विधायक द्वारा सत्यापन करता देखकर मौजूद जिला व ब्लॉक अधिकारियों के पसीने छूट गए। पंडाल में मौजूद कई जोड़े पीछे की ओर से बाहर निकल गए। सत्यापन के समय मौके पर मात्र 118 जोड़े ही मौजूद रह गए। विधायक ने सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े पर अधिकारियों से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी जिम्मेदारी तय करने के लिए एडीएम को कहा।

उनका कहना था कि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विलंब से आए तीन जोड़ों का विवाह कराया गया। उन्होंने ब्लॉक गजरौला व धनौरा के अधिकारियों को 43 जोड़ो का सामान सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। वहीं ब्लॉक अधिकारी का कहना था कि 164 जोड़ो ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

सरकारी योजना का किसी भी अधिकारी व जनता को दुरूपयोग नहीं करने दिया जाएगा। अधिकारियों की लापरवाही से पात्र व्यक्ति सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की जा रही है। जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- राजीव तरारा विधायक धनौरा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें