जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे पंखे से नीचे उतारा गया। परिजनों ने नगर पंचायत के ईओ एवं अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों द्वारा पुलिस से जमकर नोकझोंक की जा रही है। सीओ सतीश चंद पांडे भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन फिलहाल लोग शांत होने का नाम नहीं ले रहे। हंगामा लगातार बढ़ रहा है।
फोन कर कार्यालय में बुलाया गया- परिजन
परिजनों का कहना है कि पांच माह से मानदेय नहीं मिला था। इसकी वजह से प्रेमशंकर काफी परेशान था। आरोप है कि रविवार को किसी ने फोन करके प्रेम शंकर को नगर पंचायत कार्यालय बुलाया था।
ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि संविदा कर्मी के खाते में लगातार मानदेय का भुगतान हो रहा है। खाते की डिटेल चेक कराई जा सकती है। मुझ पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। वहीं सीओ सतीश चंद्र पांडे का कहना है नगर पंचायत कार्यालय में संविदा कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।