फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर छात्र लहूलुहान, कटने से बाल-बाल बची सांस की नली

Thu, 28 Apr 2022 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बुधवार की देर रात हर्षित घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में रियासत वाले मंदिर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा उसकी गर्दन से बुरी तरह लिपट गया। घटना में हर्षित भारद्वाज बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में घर से समान लेने बाजार को निकले कक्षा नौ के छात्र की गर्दन से चाइनीज मांझा लिपट गया। जिसकी चपेट में आकर छात्र लहूलुहान हो गया। गर्दन में गहरा घाव हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन


गनीमत रही कि सांस की नली कटने से बच गई। वरना कुछ भी हो सकता था। यह घटना बुधवार की रात अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट की है। यहां कपड़े की दुकान पर नौकरी करने वाले अभिषेक भारद्वाज का परिवार रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा हर्षित भारद्वाज हिल्टन कान्वेंट स्कूल में कक्षा नो का छात्र है।

बुधवार की देर रात हर्षित घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में रियासत वाले मंदिर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा उसकी गर्दन से बुरी तरह लिपट गया। घटना में हर्षित भारद्वाज बुरी तरह घायल हो गया। गर्दन में गहरा घाव होने की वजह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


छात्र के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने छात्र की गर्दन से लिपटे मांझे को बमुश्किल निकाला। फिलहाल छात्र की हालत सामान्य बनी हुई है। चिकित्सकों की मानें तो मांझे से सांस वाली नली कटने से बच गई, यह गनीमत रही। वरना कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें