फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम युवा योजना में अमरोहा काे प्रदेश में चौथा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) में अमरोहा ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की 11 सितंबर तक की प्रगति रिपोर्ट में 34.44 फीसदी ऋण वितरण के साथ जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा है। आजमगढ़, बलिया और रामपुर के बाद अमरोहा ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 1800 युवाओं को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है। सितंबर तक 450 लाभार्थियों को ऋण दिया जाना था, लेकिन लक्ष्य समय से पहले पार कर लिया गया। अब तक 620 युवाओं के खातों में ऋण राशि पहुंच चुकी है।
डीआईसी पोर्टल पर 2653 आवेदन आए, जिनमें जांच के बाद 2411 आवेदन बैंकों को भेजे गए। बैंकों ने 730 प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति दी और 620 युवाओं को ऋण वितरित किया। यह वार्षिक लक्ष्य का 34.44 प्रतिशत है।
विज्ञापन


-
मंडल के दो जिले टॉप-दो में
अमरोहा की उपलब्धि से मुरादाबाद मंडल की स्थिति भी मजबूत हुई है। मंडल का रामपुर 40.15 फीसदी ऋण वितरण के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। अमरोहा चौथे स्थान पर है। इसके अलावा संभल 31.13 फीसदी के साथ 15वें, बिजनौर 29.71 फीसदी के साथ 24वें और मुरादाबाद 27.52 फीसदी के साथ 38वें स्थान पर है। इस तरह प्रदेश के शीर्ष चार जिलों में मंडल के दो जिलों की मौजूदगी रही।

बैंकों के सहयोग से तेजी से बढ़ी रफ्तार
डीएम के मुताबिक योजना की लगातार समीक्षा और बैंक स्तर पर लंबित प्रस्तावों के निस्तारण से ऋण वितरण में तेजी आई है। विभाग ने आवेदनों की जांच के बाद उन्हें समय से बैंकों को भेजा, जबकि बैंक स्तर पर वित्तीय स्वीकृति और ऋण वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इसका सीधा लाभ युवाओं को मिला और जिले की उपलब्धि प्रदेश की रैंकिंग में दिखाई दी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जिले के हुनरमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रशासन और बैंकर्स के बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा और फाइलों के त्वरित निस्तारण से अमरोहा प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें