फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा की सदफ को यूपीएससी में 23वीं रैंक

विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा 2020 में 23वां स्थान हासिल करने वाली अमरोहा की सदफ चौधरी को मिठाई खिलाते म - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। अरबी भाषा का शब्द सदफ यानी सच्चा मोती। जी हां अमरोहा की सदफ चौधरी ने खुद को सच्चा मोती साबित कर दिखाया है। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सदफ ने अपनी मेहनत के बूते देश भर में 23वीं रैंक हासिल की है। अब वह कलक्टर या राजदूत बन कर अपनी चमक बिखरेंगी। अपनी सफलता का श्रेय अल्लाह के अलावा माता-पिता को देती हैं। बकौल सदफ, मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

प्रथमा बैंक में शाखा प्रबंधक मोहम्मद इसरार मूलरूप से रुड़की-उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वह लगभग 20 सालों से नगर के खेड़ा मोहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। तीन बेटे बेटियों में सदफ चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की 2020 परीक्षा में सम्मानजनक 23वां रैंक हासिल की है। शुक्रवार की शाम को उन्होंने वेबसाइट से रिजल्ट देखा। रैंक देख कर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। सदफ ने नाम को चरितार्थ कर दिया। छोटी बहन सायमा ने अम्मी शहबाज बानो को बताया। कुछ देर के बाद पिता मोहम्मद इसरार और भाई मोहम्मद साद भी आ गए। बेटी की कामयाबी के बारे में मोहल्ले के लोगों को पता चल गया। माता-पिता के अलावा करीबियों ने मिठाई खिलाकर खुशियों को इजहार किया।
दो साल तक जॉब, सेल्फ स्टडी से कामयाबी
आईएएस में चयनित सदफ चौधरी ने बताया कि दो साल तक जॉब की है। हालांकि कॅरियर से संतुष्टि नहीं मिली। इसके बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गई। हालांकि कुछ दिन तक कोचिंग का सहारा लिया, लेकिन पूरी तरह सेल्फ स्टडी से तैयारी में जुट गई। उन्होंने बताया कि औसतन 10 घंटे रोजाना पढ़ाई करती थीं।
विज्ञापन

आईएएस या आईएफएस सेवा, अभी निर्णय नहीं
सदफ को सम्मानजनक 23वीं रैंक मिली है। लिहाजा आईएएस बन सकती हैं। इसके अलावा मनचाहा प्रदेश मिल सकता है। हालांकि वह आईएएस या आईएफएस ज्वाइनिंग करेंगी। विदेश सेवा के जरिए राजदूत बनने का मौका है। उन्होंने बताया कि निर्णय लेना बाकी है।
दूसरे प्रयास में मिली सफलता
आईएएस में चयनित सदफ ने बताया कि दूसरे प्रयास में चयन हुआ है। 23वां रैंक मिलने से मेहनत साकार हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा में कामयाबी नहीं मिली थी।
विज्ञापन

प्रोफाइल
नाम----------------सदफ चौधरी
आठवीं तक--------जय गोविंद स्कूल
हाईस्कूल----------लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी
इंटर----------------लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी
बीटेक--------------एनआईटी जालंधर

सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा 2020 में 23वां स्थान हासिल करने वाली अमरोहा की सदफ चौधरी सदफ चौधरी।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें