फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: घर छोड़ने के बहाने युवती की अस्मत लूटी, विरोध करने पर मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

पुलिस ने बताया कि घर छोड़ने के बहाने आरोपी युवती को कार में बैठाकर ले गया। उसने पीड़िता के साथ गलत हरकत की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अमरोहा में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा में सवारी का इंतजार कर रही युवती को घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार की शाम घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। थाना क्षेत्र के ही गांव शाहबाजपुर की मंढैया निवासी रोहित उधर से कार लेकर आ रहा था। कार में उसका दोस्त कृष्ण उर्फ छोटू पुत्र ओमपाल निवासी मंढैया भी मौजूद था। युवती को उसके घर छोड़ने का बहाना बनाकर कार में बिठा लिया।

आरोप है कि रोहित युवती को एक पुराने मकान में ले गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।  रोहित कार खड़ी करने चला गया। इस दौरान कृष्ण ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर पहुच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने बताया कि कृष्ण उर्फ छोटू के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी

परिजनों की गैर मौजूदगी में युवक ने घर में घुसकर किसान की नाबालिग बेटी से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है।

सोमवार की सुबह आठ बजे किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर गन्ना छीलने गया था। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला युवक घर में घुस आया और किशोरी से छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। बचाव में आए किसान के चाचा को भी पीटा।

शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी फरार हो गया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में विकास, चरन सिंह और अंकुर के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें