फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अमरोहा पुलिस को प्रदेश में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून माह की रैंकिंग में अमरोहा पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पांचवां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर एसपी लखन सिंह यादव ने जिले के सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए इसे पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। इसी का परिणाम है कि अमरोहा पुलिस लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
जून माह के दौरान अमरोहा पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गुंडा एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की। इसके अलावा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

अभियान की सतत समीक्षा और प्रभावी कार्रवाई के चलते अमरोहा पुलिस ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की जून माह की रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें