फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: नेशनल हाईवे पर कार और रोडवेज की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Wed, 01 Dec 2021 03:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शवों को कब्जे में लेकर जोया अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अमरोहा नेशनल हाईवे पर दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा नेशनल हाईवे स्थित हरियाना गांव के ओवर ब्रिज पर बरेली डिपो बस और हरियाणा नंबर कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शवों को कब्जे में लेकर जोया अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित हरियाना गांव स्थित ओवरब्रिज पर हुआ। बुधवार की सुबह करीब 9.00  बजे बरेली डिपो से बस सवारी लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। जबकि दिल्ली की तरफ से हरियाणा नंबर इनोवा कार मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। कार में पांच लोग सवार में बताए जा रहे हैं। जैसे ही दोनों वाहन हरियाना गांव के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। धमाकेदार टक्कर लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कार में फंसे लोगों को निकाल कर जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया।

मौके पर पहुंची सिविल और ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने की जद्दोजहद में लगी हैं। हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम हुआ है। मरने वाले हरियाणा में फरीदाबाद जनपद के बल्लभगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें