गजरौला निवासी युवती का गांव के ही युवक ने अपने दो भाइयों और भाभी की मदद से अपहरण कर लिया। मामला दो अलग-अलग बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी तीनों भाइयों और एक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
हसनपुर में कक्षा बारह की परीक्षा नहीं देने जाने पर गुस्साए जीजा ने साली के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तसीहा निवासी शोभित की पत्नी रिंकी का मायका हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला में है। बताते हैं कि रिंकी इस वर्ष मायके में रहकर इंटर की बोर्ड परीक्षा दे रही थी।
नौ मार्च को रिंकी की तबीयत खराब थी। वह परीक्षा देने के लिए नहीं जा पा रही थी। आरोप है कि शराब के नशे में रिंकी का जीजा भूत खदेड़ी निवासी सुनील वहां पहुंच गया। सुनील ने रिंकी को परीक्षा देने के लिए जाने के लिए दबाव बनाया। रिंकी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील निवासी गांव भूत खदेड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।