फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: शादी के तीन माह बाद सिपाही की पत्नी की मौत, मानसिक रूप से परेशान थी विवाहिता, घर में मिली थी बेहोश

Mon, 11 Mar 2024 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सुल्तानपुर जिले में तैनात सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि पत्नी बेहोशी की हालत में मिली थी। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के मात्र तीन महीने बाद सुल्तानपुर जिले में तैनात सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर का है। यहां किसान सतपाल सिंह का परिवार रहता है।

विज्ञापन


उनका बड़ा बेटा हिमांशु उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। जबकि छोटा बेटा प्रियांशु घर पर रहकर कोचिंग करता है। हिमांशु की पोस्टिंग सुल्तानपुर जिले में है। नवंबर 2023 में ही उसकी शादी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव डहकबाड़ा निवासी 23 वर्षीय प्राची के साथ हुई थी। हिमांशु उसे अपने साथ लेकर सुल्तानपुर नहीं गया था।

पुलिस के मुताबिक प्राची काफी दिन से मानसिक रूप से तनाव में थी। शनिवार की दोपहर प्राची घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। ससुराल वाले उसे लेकर निजी चिकित्सक के पहुंचे तब तक प्राची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। मामले में फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष के लोगों की बुलाया गया है। विवाहिता के द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें