मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वरुण कुमार के मुताबिक मृतक जयविंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह घटना बछरायूं थानाक्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। यहां पर अमरसिंह का परिवार रहता है। उनका 30 वर्षीय बेटा जयविंद्र उर्फ जयवीर पेंटर का काम करता था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे फाटक संख्या 6 के पास उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वरुण कुमार के मुताबिक मृतक जयविंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने एक प्लॉट खरीदा था, जिसका बैनामा नहीं हो पाया था। इसको लेकर वह काफी परेशान था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम जांच में सामने आया है कि जयविंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।