फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलखते रहे तीन बच्चे: शादी को आठ साल... पति ने निगला जहर, पत्नी पेड़ में फंदा बनाकर लटकी, दोनों की हालत गंभीर

Wed, 04 Jun 2025 11:05 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

घरेलू कलह के चलते युवक ने कीटनाशक निगल लिया और पत्नी ने पेड़ पर फांसी लगाने की कोशिश की। दोनों को गांव वाले उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। दंपती की शादी को आठ साल हो चुके हैं । 
विज्ञापन
हसनपुर का मामला चर्चा में रहा - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गृहक्लेश के चलते मंगलवार सुबह एक युवक ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


उधर, इस घटना के बाद युवक की पत्नी ने भी घर के पास पेड़ पर फंदा लगा लिया। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। उसका उपचार चल रहा है।

 यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी युवक की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। युवक मजदूरी करता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से दंपती के बीच घरेलू कलह चल रही थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गृहक्लेश के चलते युवक ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई।

आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर अस्पताल में पहुंचे। समय रहते इलाज मिलने पर युवक की जान बच गई। उधर, मंगलवार शाम करीब सात बजे युवक की पत्नी घर के पीछे बने खेत में गई और वहां खड़े एक पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गई।

यह देख घर के लोग व ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और महिला को नीचे उतारा। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। पाकबड़ा के एक अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - दीप कुमार पंत, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें