फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार गंभीर

Wed, 04 Jun 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अतरासी मार्ग पर सोमवार रात करीब नौ बजे गांव हाफिजपुर निवासी मुनिदेव (40) की बाइक सांड़ से टकरा गई। वह हसनपुर से घर लौट रहे थे। घायल किसान का गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाफिजपुर में किसान इमरत सिंह का परिवार रहता है। इमरत सिंह का बेटा मुनिदेव खेती करता था। सोमवार शाम मुनिदेव किसी काम से हसनपुर आए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से होकर मुनिदेव घर लौट रहे थे। अतरासी हसनपुर मार्ग पर गांव रजोहा के पास रास्ते में अचानक सांड़ उनकी बाइक के सामने आ गया। सांड़ से टकराकर वह सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने घायल हालत में किसान को हसनपुर के निजी अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उन्हें गाजियाबाद ले गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें