फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: गुरुग्राम का प्रेमी जोड़ा भाग कर जा रहा था उत्तराखंड, तभी हो गया हादसा, धर्म अलग निकला तो हुआ खुलासा

Sat, 11 May 2024 04:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)

सार

गुरुग्राम निवासी प्रेमी युगल भाग कर उत्तराखंड जा रहे थे। इस बीच उनके वाहन को दूसरे ने टक्कर मार दी। इसमें वह जख्मी हो गए। पूछताछ के दौरान पता चला की दोनों का धर्म अलग है। इसके बाद से पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
प्रेमिका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम से उत्तराखंड भाग रहा प्रेमी युगल गजरौला थाना क्षेत्र में कांकाठेर के निकट हाईवे पर हादसे में घायल हो गया। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी ली। उनके परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


हादसा कांकाठेर के निकट हुआ। बाइक सवार प्रेमी युगल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों द्वारा हादसे की सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर उपचार के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि प्रेमी युवक मुस्लिम है, जबकि उसकी प्रेमिका हिंदू है। दोनों ने खुद को हरियाणा के गुरुग्राम का निवासी बताया। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उत्तराखंड जा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन किया। प्रेमी युगल को थाना लाया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हरियाणा पुलिस और प्रेमी युगल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह वहां से चल दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें