फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: घर में अकेली युवती ने लगा ली फांसी, परिजनों ने देखा तो मच गया कोहराम, डिडौली का मामला

Fri, 15 Mar 2024 06:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

डिडौली में युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिडौली में परिजनों की गैर मौजूदगी में अन्नु (24) ने घर के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। खेत से लौट के आने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अन्नु डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर सिनौरा गांव के रहने वाले किसान पप्पू की बेटी थी।

विज्ञापन


चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की अन्नु के पिता पप्पू भट्ठे पर ईंट थापने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे पप्पू अपनी पत्नी सुमन और बेटे प्रियांशु के साथ काम करने चले गए थे। यहां से ही उनकी पत्नी सुमन और बेटा प्रियांशु खेत पर गन्ना छीलने चले गए थे।

करीब आठ बजे बेटा प्रियांशु घर वापस पहुंचा तो अन्नु घर में दिखाई नहीं दी। इसके बाद प्रियांशु कमरे में पहुंचा तो अन्नु का शव फंदे पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। अन्नु ने घरेलू विवाद के चलते फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें