लाठी -डंडों की पिटाई से घायल फर्नीचर कारोबारी शाकिर अली (45) इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक के दो भाई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी गांव से भाग निकले। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मारपीट में नवाब अली, शाकिर अली, जाबिर अली और इशरत अली घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शाकिर अली को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक शाकिर अली के बेटे नवाब की तहरीर पर आरोपी हासम, वसीम, सामिक, मुजफ्फर और राशिद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या धमकी और गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक शाकिर अली हासम, वसीम, मुजफ्फर और राशिद मृतक शाकिर अली के चचेरे भाई हैं। जबकि सामिक उनका भतीजा है।