फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: चल रही थी फेरे की तैयारी, पहुंच गई पहली पत्नी... मच गया हंगामा, रौद्र रुप देख भाग निकला दुल्हा पक्ष

Thu, 11 Jul 2024 06:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)

सार

हसनपुर के एक बरातघर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच युवक की पहली पत्नी आ गई। इसके बाद उसने परिजनों के साथ हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए दुल्हा पक्ष के लोग वहां से खिसक लिए। 
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर के एक बरात घर में आयोजित शादी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी शादी रुकवाने पहुंची। उसके हंगामा करते ही दूल्हा पक्ष के लोग वहां से निकल लिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन


लड़की वालों की तरफ से की गई शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि नौगावां सादात क्षेत्र के गांव के रहने वाले होमगार्ड की बेटी की शादी चार साल पहले इलाके के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।

शादी के एक साल बाद ही पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया और दोनों अलग रहने लगे। पत्नी ने पति के खिलाफ अदालत में केस कर दिया। जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच युवक ने दूसरी जगह शादी करने का निर्णय कर लिया। बताते हैं कि युवक की शादी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी किसान की बेटी के साथ तय हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के एक मैरिज हॉल में शादी का आयोजन किया जा रहा था। इसकी भनक लगने पर युवक की पहली पत्नी अपने पिता व रिश्तेदारों के साथ वैवाहिक समारोह में पहुंच गई और हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच दूल्हा व उसके परिवार के लोग वहां से चले गए।

सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंच गई, लेकिन वहां से अधिकांश जिम्मेदार लोग जा चुके थे। इसके बाद युवती कोतवाली पहुंची और मदद की गुहार लगाई। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें