फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बिजली विभाग ने भेजा ढाई लाख के वसूली के नोटिस, परेशान किसान ने निगल लिया जहर..मचा हड़कंप

Sun, 16 Jun 2024 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)

सार

अमरोहा में बिजली विभाग ने एक किसान को ढाई लाख का वसूली नोटिस भेज दिया। इससे परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
हसनपुर में जहर निगलने वाले किसान विनोद कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग की ओर से घरेलू बिजली बिल के ढाई लाख के वसूली नोटिस आने से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे हालत बिगड़ गई। हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी में किसान विनोद कुमार का परिवार रहता है।

विज्ञापन


बताते हैं कि किसान पर कई माह का घरेलू बिजली का बिल बकाया था। दो दिन पूर्व बिजली विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर चेकिंग की गई थी और बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए ढाई लाख रुपये वसूली का नोटिस दिया था।

बिजली विभाग की टीम ने थाने पहुंचकर खुद के साथ अभद्रता करने की शिकायत भी की थी। इसको लेकर किसान तनाव में चला गया। शुक्रवार की शाम को किसान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उपचार के लिए हसनपुर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। यहां से हालत में सुधार नहीं होने पर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है मामला जानकारी में है। यदि कोई शिकायत मिलती है जो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

किसान के घर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। उस पर बिल बकाया भी है। चेकिंग करने गई टीम के साथ अभद्रता की गई थी। इसकी शिकायत भी गई है। -अनूप कुमार मिश्रा, एसडीओ बिजली विभाग
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें