फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा का चुनावी रण तैयार, 12 प्रत्याशी आजमाएंगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे चरण के निर्वाचन के लिए अमरोहा लोकसभा का चुनावी रण तैयार हो चुका है। सोमवार को निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। जिसके बाद बचे हुए 12 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया। अब भाजपा, कांग्रेस-सपा, बसपा व अखिल भारतीय परिवार पार्टी समेत कुल आठ निर्दलीय प्रत्याशी 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसके बाद चार अप्रैल तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 21 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। पांच अप्रैल को नामांकनपत्रों की जांच के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने नौ प्रत्याशियों का नामांकन अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए थे। जिसके बाद कुल 12 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे थे। सोमवार को तीन बजे तक नाम वापसी के निर्धारित समय तक भी किसी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लेने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी 12 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया। चुनाव चिह्नों के आवंटन के साथ चुनावी रण सज कर तैयार हो गया है। अब 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अमरोहा से 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

-

यह प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

प्रत्याशी - दल
कंवर सिंह तंवर - भाजपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन - बसपा
दानिश अली - कांग्रेस-सपा
सुहेल हैदर - अखिल भारतीय परिवार पार्टी
कुशाग्र - निर्दलीय
नरेंद्र सिंह - निर्दलीय

कुमदेश कुमार - निर्दलीय
काशिफ हुसैन - निर्दलीय
जीतपाल राणा - निर्दलीय

दानिश पुत्र नफीस - निर्दलीय
सुरेश - निर्दलीय
नईमुद्दीन - निर्दलीय

-

अमरोहा लोकसभा- एक नजर



कुल विधानसभा- पांच (धनौरा सुरक्षित, नौगावां सादात, अमरोहा, हसनपुर, गढ़मुक्तेश्वर)


मतदान केंद्र - 1097

मतदेय स्थल - 1856

कुल मतदाता - 1713154

पुरुष मतदाता - 906779

महिला मतदाता - 806318


थर्ड जेंडर मतदाता - 57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें