फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: घर में अकेली रहती थी दिव्यांग, बहनोई ने बनाए शारीरिक संबंध...सात महीने की गर्भवती होने पर खुला राज

Sat, 02 Dec 2023 05:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले आरोपी परवेज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पीड़िता का रिश्ते का बहनोई लगता है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में परिजनों की गैरमौजूदगी में दिव्यांग के साथ रिश्ते के बहनोई ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अल्ट्रासाउंड में सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने पर घटना से पर्दा उठ गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर रहने वाला व्यक्ति रंगाई-पुताई का कार्य करके परिवार का पालन पोषण करता है। जबकि उसकी पत्नी घरों में झाड़ू-पोछा करने का काम करती है। मजदूर की बेटी आधे शरीर से पैरालिसिस की मरीज है। जबकि आंखों और एक पैर से दिव्यांग है।

सात महीने पहले युवती अपने घर पर अकेली थी। तभी रिश्ते का बहनोई घर में मोबाइल चार्ज करने के बहाने आ गया और उसने डरा-धमका कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशतजदा पीड़िता ने अपने परिजनों को ये बात नहीं बताई। लेकिन पीड़िता गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने पेट को बढ़ता देखा तो बीमारी समझ कर अल्ट्रासाउंड कराया। जिसकी रिपोर्ट देखकर सभी लोग अचंभित रह गए। अल्ट्रासाउंड में पीड़ित सात महीने की गर्भवती निकली। परिजनों के सख्ती से पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। शनिवार को माता-पिता पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और थाने में तहरीर दी।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में परवेज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी परवेज पीड़िता का रिश्ते का बहनोई लगता है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें