फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, चाचा-भतीजे सहित तीन की मौत, एक गंभीर

Wed, 03 Nov 2021 12:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा 

सार

इस दुर्घटना के बाद दो लागों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई।
 
विज्ञापन
Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में कैलसा पाकबड़ा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में राजमिस्त्री चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन


हादसा पाकबड़ा-कैलसा रोड पर शाहपुर गांव के निकट
यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पाकबड़ा-कैलसा रोड पर शाहपुर गांव के निकट हुआ। देहात थानाक्षेत्र के गांव कैलसा निवासी खेम सिंह का बेटा गोलू उर्फ अनुज (26) अपने रिश्तेदार तरूण के साथ मंगलवार रात खेत पर ट्यूबवेल चलाकर घर लौट रहा था। जबकि डिडौली क्षेत्र के नोरंगी निवासी सोनू अपने भतीजे दुष्यंत के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा से घर लौट रहे थे। 

अनुज और दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई
सोनू और दुष्यंत आपस में चाचा-भतीजे हैं और राजमिस्त्री का काम करते हैं। जैसे ही उनकी बाइक शाहपुर गांव के निकट पहुंची तभी अनुज की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गोलू उर्फ अनुज और दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से घायल सोनू और तरूण गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान सोनू की भी मौत हो गई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सोनू की भी मौत हो गई। जबकि तरूण की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हादसे में चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

अगर लगाए होते हेलमेट तो बच सकती थी जानें
छोटी की लापरवाही ने तीनों युवकों की जान लील ली। बाइकों पर सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट होता जो शायद उनकी जाच बच सकती थी। पुलिस के मुताबिक मृतकों के सिर पर गहरी चोट लगने की वहज से उनकी मौत हुई है।

युवकों की मौत से काफूर हुई दिवाली की खुशियां
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद उनके घर में दिवाली की खुशियां काफूर हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटी दिवाली के दिन जवान बेटों की मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए। सगे चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत की खबर सुनकर मानों परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें