फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- योगी सरकार में चलता रहेगा अवैध कब्जों पर बुलडोजर

Thu, 31 Mar 2022 07:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता ने भाजपा को बड़ा जनादेश दिया है। सरकार ने विकासखंड को दी जाने वाली धनराशि 500 करोड़ से बढ़ा कर ढाई हजार करोड़ कर दी है, जिससे गांवों का ज्यादा विकास हो सके।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलता रहेगा। हर हाल में अवैध कब्जे ध्वस्त कराए जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई जारी रहेगी। वह गुरुवार को जिला पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को बड़ा जनादेश दिया है। सरकार ने पिछले सभी वादे पूरे किए। अब जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने विकासखंड को दी जाने वाली धनराशि 500 करोड़ से बढ़ा कर ढाई हजार करोड़ कर दी है, जिससे गांवों का ज्यादा विकास हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 36 सीटों पर एमएलसी चुनाव हो रहा है और भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अमरोहा में जिन तालाबों पर कब्जे किए गए हैं, उन्हें भी खाली कराया जाएगा। इससे पहले उन्होंने एमएलसी चुनाव के मद्देनजर संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई। पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर मतदाता तक पहुंचने का निर्देश दिया।

निदा खान को समाज से बेदखल करने की निंदा की

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बरेली में निदा खान को समाज से बेदखल करने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को संविधान में अपनी मर्जी के साथ किसी
पार्टी या संगठन में काम करने का अधिकार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें