फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बीएससी के छात्र को मारी गोली.. तमंचे की बट से भी पीटा, अस्पताल में किया गया भर्ती, पुलिस जांच जारी

Fri, 17 May 2024 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में बीएससी के छात्र को कुछ युवकों ने घेर कर पीट दिया। इसके बाद उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा में गोली लगने से घायल छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से निकले बीएससी फाइनल के छात्रों को गांव के ही युवक ने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। इस दौरान छात्र छर्रे लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे तमंचे की बट से भी पीटा गया। मामले में एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के फाजलपुर गांव निवासी किसान भीम सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। छोटे बेटे मनु उर्फ सनी ने बीएससी फाइनल का छात्र है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की दोपहर मनु सिंह उर्फ सनी किसी काम से अमरोहा जा रहा था।

जैसे ही वह मंडी समिति के दूसरे गेट पर पहुंचा, तभी गांव के ही युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इससे पहले मनु सिंह उर्फ सनी कुछ समझ पाता, आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान मनु सिंह उर्फ सनी छर्रे लगने से घायल हो गया। जबकि आरोपियों ने तमंचे की बट से भी वार किए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस अस्पताल पहुंच गई। मामले में घायल छात्र के पिता भीम सिंह ने एक नामजद समेत छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। छात्र का मेडिकल करने वाले डॉक्टर ने भी छर्रे लगने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें