अमरोहा। कई महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज निजी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने जमकर हंगामा किया। बाद में डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये मामला अमरोहा शहर के एक निजी अस्पताल का है। यहां तैनात डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि कई महीने से मानदेय नहीं मिला है। अस्पताल से जुड़े लोग मानदेय देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिस कारण चिकित्सा कर्मियों को अपना अपने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। इस दौरान अस्पताल से जुड़े लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। डॉक्टर स्टाफ की परेशानी को देखते हुए डीएम ने जांच बैठा दी है। इस दौरान नवनीत कुमार, सीमा, पारुल वर्मा, आर्यन, अनस मोहम्मद, सलमान, मोहम्मद असलम, सुमित आदि लोग मौजूद रहे।