फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: अधिवक्ता से अमेरिका भेजने के नाम पर 18.56 लाख रुपये हड़पे, बेटे को नौकरी लगाने का दिया था झांसा

Wed, 18 Oct 2023 09:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव छीतरा निवासी बलविंदर सिंह एडवोकेट ने बताया कि चंडीगढ़ की एक फर्म से बताया कि उनके बेटे की पढ़ाई का सारा खर्च कपंनी वहन करेगी। इसके लिए उन्होंने 13 लाख जमा करवाए। बावजूद उसको गलत बीजा दे  दिया गया। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में अधिवक्ता के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर चंडीगढ़ की फर्म के एमडी, जीएम और मैनेजर ने 18.56 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों और उनके चार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव छीतरा निवासी बलविंदर सिंह एडवोकेट के मुताबिक उनके पास प्लैनेट गाइड ओवरसीज चंडीगढ़ की मैनेजर कुमारी हरसिमरन कौर का फोन आया। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह अमेरिका या अन्य किसी देश में अपने बेटे की पढ़ाई कराना चाहते हैं तो उसका सारा खर्च कंपनी करेगी।

फर्म के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में जाने पर पता चला कि बाहर भेजने का खर्चा 35 लाख रुपये आएगा। जिस पर एडवोकेट बलविंदर सिंह ने दस लाख रुपये का चेक फर्म को दे दिया। मगर किसी समस्या के कारण चेक का भुगतान नहीं होने पर 28 अप्रैल-23 को 13 लाख नेफ्ट कर दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बेटे के पेपर, पासपोर्ट आदि सभी कागजात पहले ही दे दिए थे। 20 दिन तक वीजा का इंतजार करने के बाद शिकायत की। जिस पर उन्होंने कुछ दिन का समय मांगा। वहीं बेटे का पासपोर्ट मांगने पर उनको पासपोर्ट की प्रतिलिपि भेज दी।

उनके कहने पर वह बेटे को लेकर 25 जुलाई-23 की सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां उन्हें को एक कागज देते हुए कहा कि यह अमेरिका का वीजा है। दिल्ली से अमेरिका के लिए टिकट नहीं मिल रहा है इसलिए बेटे को लेकर दुबई पहुंच जाओ।

उनके कहने पर उसी दिन दुबई चले गए। वहां जाने पर पता चला कि पेपर अमेरिका का वीजा नहीं है। वह बेटे को दुबई में छोड़ कर वापस भारत आए। पांच अगस्त-23 को चंडीगढ़ जाकर फर्म के अधिकारियों से मिल उनके साथ की गई धोखाधड़ी की शिकायत की।

तीनों ने वीजा का कूटरचित पेपर बलविंदर सिंह से लेकर रख लिया और चार हजार डॉलर व नौ हजार दिरम मांगे। जिस पर उनको धोखाधड़ी का अहसास हुआ। आठ सितंबर की शाम सात बजे वह पक्के पुल पर शहवाजपुर डोर तिराहा पर खड़े थे।

इस बीच तीन लोग आए। उनके साथ चार बाउंसर भी थे। आते ही दस लाख रुपये का चेक मांगा। बलविंदर सिंह ने चेक दिखाया तो दबंगों ने उसे फाड़ने की कोशिश की। रकम मांगने पर गाली गलौज कर धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बलविंदर सिंह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

जिसके आदेश पर पुलिस ने फर्म के एमडी गुरुवेंद्र सिंह, जीएम अनमोल प्रीत कौर, मैनेजर कुमारी हरसिमरन कौर निवासी सेक्टर 22 बी सेंट्रल सेक्टर 17 चंडीगढ़ और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें