फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव का काकोरी से सजीव प्रसारण, योगदान से होंगे रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आजादी का अमृत महोत्सव नौ अगस्त को मनाया जाएगा। काकोरी में शहीद स्मारक से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। इसके लिए जिले में तैैयारी पूरी हो गई है। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में प्रोजेक्टर से सजीव प्रसारण देखा जाएगा। वहीं ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल पर भी पुष्प अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि आजादी की 75वीं सालगिरह पर अमृत महोत्सव मनाया जाना है। इसके लिए नौ से 16 अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि लोगों को आजादी के संघर्ष और क्रांतिकारियों के बलिदान के बारे में बताना है। ताकि लोग अपने वीर सपूतों के योगदान से रुबरु हो सकें। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सुबह 11 बजे से काकोरी-लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। आम लोगों को भी बुलाया गया है। ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों को शहर और देहात में अमृत महोत्सव के बारे में बताने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें