फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के साथ देवबंद के मदरसों पर भी फहराया जाए भगवा झंडा: आफताब आडवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के एक भाजपा नेता ने जेएनयू, मदरसों एवं भगवा झंडा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने जेएनयू में हिंदू सेना की ओर से फहराए गए भगवा झंडे के निर्णय को सही मानते हुए कहा कि जेएनयू के साथ ही भगवा झंडा देवबंद के सारे मदरसों पर फहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

नौगांवा के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के निर्वतमान प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी का रविवार को एक विवादित बयान सामने आया है। बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंदू सेना की ओर से जेएनयू पर भगवा झंडा फहराने का मैं समर्थन करता हूं। भगवा झंडे को केवल जेएनयू में ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में हर जगह फहराया जाए। खासकर मैं कहूंगा कि जेएनयू के अलावा देवबंद के जितने भी मदरसे हैं सभी पर भगवा झंडा फहराया जाए। ताकि लोगों में देश के प्रति प्रेम जागृत हो और देश के प्रति इज्जत बढ़े। भारत माता की जय। जय हिंद जय भारत। आफताब आडवाणी देवबंद के मदरसों को लेकर पूर्व में भी कई बार विवादित बयान देकर चर्चाओं में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें