फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे दिन भी हवा की गुणवत्ता रही खराब

Thu, 23 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली के मौके पर आतिशबाजी के चलते जिले की वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। सोमवार को अमरोहा व गजरौला का एक्यूआई 140 दर्ज किया गया था। हालांकि, धीरे-धीरे अब वायु प्रदूषण की दर कम हुई है। लेकिन प्रदूषण का खतरा अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस से हुई त्योहार की शुरुआत के बाद लोगों ने दीपावली का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। जिले भर में 14 स्थानों पर आतिशबाजी बिक्री के लिए जगह निर्धारित की गई थी। त्योहारी मौके पर लोगों ने आतिशबाजी कर खूब जश्न भी मनाया। लेकिन इससे वायु की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई।
दीपावली के मौके पर अमरोहा व गजरौला का एक्यूआई 140 दर्ज हुआ था। बुधवार को इसमें कुछ कमी दर्ज हुई, लेकिन वायु की गुणवत्ता अभी भी प्रभावित ही रही। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी उमेश शुक्ला के मुताबिक बुधवार को 137 एक्यूआई दर्ज किया गया है। बताया कि धीरे-धीरे वायु की गुणवत्ता में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें