फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह कर पेट्रोल पंप कर्मी ने देह व्यापार में धंधे में उतारी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मां की मौत के बाद पिता के यौन उत्पीड़न से तंग होकर घर से भागी किशोरी को झांसे में लेकर पेट्रोल पंप मालिक ने उसका निकाह नोएडा निवासी अपने कर्मचारी से करा दिया। नशेड़ी पंप कर्मी ने किशोरी को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। वह अपने दोस्तों से उसके साथ गलत काम करवाने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो उसे तीन तलाक दे दिया। नोएडा से भागी किशोरी अमरोहा पहुंची और एक परिवार के पास जाकर शरण ली। अब पीड़िता ने डीआईजी को शिकायती पत्र भेज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना जनपद बिजनौर और अमरोहा से जुड़ी है। जनपद बिजनौर के नहटौर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी की मां की मौत हो गई थी। आरोप है कि मां की मौत के बाद पिता ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। पिता के शोषण से बचने के लिए किशोरी चार महीने पहले घर से भाग निकली थी।
इस बीच वह देहात थानाक्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप के मालिक से संपर्क में आ गई। पंप मालिक ने किशोरी को झांसे में लेकर उसका निकाह नोएडा के दादरी निवासी अपने कर्मचारी से करा दिया। इसके बाद दोनों दादरी चले गए। आरोप है कि पंप कर्मी पति ने किशोरी को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया। विरोध करने पर मारपीट करता था। तीन तलाक देकर घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

दो अगस्त को पीड़िता किसी तरह नोएडा से भाग निकली और अमरोहा आकर एक परिवार के पास शरण ली। पीड़िता ने अब डीआइजी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने मामला संज्ञान में आने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें