फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होली के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

Sun, 08 Mar 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली के त्योहार के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। त्योहार के दौरान तरह-तरह के व्यंजन और खानपान के कारण कई लोगों को पेट दर्द, अपच और बुखार की शिकायत हो रही है। लिवर और गुर्दा के मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में 1107 मरीज आए।
विज्ञापन

मौसम बदलने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। तो होली पर खानपान की वजह से भी लोग बीमार हुए। सबसे ज्यादा लोग पेट दर्द की शिकायत कर रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में लोग दवा लेने पहुंचे और ब्लड की जांच भी कराई। इसमें लिवर और गुर्दा की जांच हो रही है। रोजाना करीब 150 मरीज पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा शरीर में दर्द रहने पर लोग टाइफाइड और मलेरिया की जांच भी करा रहे हैं, लेकिन अभी इन रोगों की पुष्टि जांच में नहीं हो रही है। हालांकि मौसम बदलने से लोगों में वायरल फीवर और खांसी की शिकायत मिल रही है। जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने लोगों को हल्का और संतुलित भोजन करने तथा बुखार आने पर तुरंत ब्लड जांच कराने की सलाह दी है। जिस पर लोग खून की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें