फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांवों में सफाई व्यवस्था का होगा औचक निरीक्षण

Sun, 08 Mar 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा रहता है, इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मी तैनात कर रखे हैं। जिससे नियमित रूप से सफाई होती रहे। कई गांवों में सफाई रोजाना नहीं हो पाती है। बागड़पुर इम्मा में सफाई कर्मी की तैनाती ही नहीं है। जिससे गांव में गंदगी पसरी रहती है। होली का त्योहार निकल गया। नालियों में गंदगी पसर जाती है। प्रतिदिन सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था ठीक है लेकिन गांवों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है। जिससे सफाई कर्मियों पर नजर बनी रहे। इस दौरान ग्रामीणों से बात भी की जाती है। लापरवाही मिलने पर संबंधिति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें