फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के बाद एसपी ऑफिस पहुंचे मायके वालों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने एसपी ऑफिस पर पहुंचकर हंगामा किया। ससुराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता को फंदे पर लटकाकर मारने का आरोप लगाया। एसपी ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ा मिलक निवासी अरुण चौधरी समेत तमाम लोग रविवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां अरुण चौधरी ने बताया कि उनकी बहन रीतु की शादी नौ मार्च 2008 को गजरौला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया गया था। बावजूद इसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही वह रीतु को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करते थे। इस मामले में कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुईं। बावजूद इसके ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा।
मायके वालों का आरोप है कि आठ मार्च को करीब 10 बजे ससुराल वालों ने महिला रीतू को जान से मारने की नीयत से फंदे पर लटका दिया था। हालत बिगड़ने पर अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मायके वालों के पहुंचने से पहले ही आरोपी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। हालत में सुधार नहीं होने पर मायके वालों ने रीतु को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शनिवार को इलाज के दौरान रीतु की मौत हो गई। महिला की मौत से मायके वालों में कोहराम मच गया। एसपी पूनम ने गजरौला पुलिस कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें