फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे बाद फंदे से उतारने दिया छात्रा का शव

विज्ञापन
देहरा चक गांव में डीएम व एसपी शालिनी के पिता हुकम सिंह से वार्ता करते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा/चुचैला कलां(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक की प्रधान की बेटी की मौत के मामले में डीएम और एसपी के मौके पर पहुंचने पर 16 घंटे बाद परिजनों ने शव को फंदे से उतारने दिया। मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार की सुबह नौ बजे गांव पहुंचे डीएम व एसपी के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर शव नीचे उतारा गया। शनिवार की सुबह सात बजे परिजनों ने चांदपुर मार्ग पर लगाया गया जाम खोला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

देहरा चक की प्रधान कुंता देवी की 17 वर्षीय पुत्री शालिनी नगर के राष्ट्रीय इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के बाद जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लगभग छह बजे शालिनी का शव सड़क से 50 मीटर भीतर पेड़ से लटका हुआ था। पिता हुकम सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। परिजन व ग्रामीण मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। रात 10 बजे तक उनके नहीं आने पर परिजनों ने चुचैला कलां गांव में चांदपुर रोड पर जाम लगा दिया था और शव को भी नीचे नहीं उतारने दिया था। रात भर परिजन मार्ग पर ही बैठे रहे।
शनिवार की सुबह नौ बजे डीएम बीके त्रिपाठी व एसपी पूनम गांव पहुंची और परिजनों को निष्पक्ष व प्रभावी जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर शव को नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि पिता हुकम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया
पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया। शुक्रवार को पेड़ पर अपने ही दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी मिली थी। 16 घंटे बाद अफसरों के पहुंचने के बाद परिजनों ने छात्रा का शव फंदे से उतारने दिया था। एसपी ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें