पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा के मोहल्ला दरबारे कलां निवासी अधिवक्ता अली वाइज की बेटी अजरा बतूल के पास सात और आठ 2024 को अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम हमारी वेबसाइट पर रुपये डालो, हम तुम्हें अधिक फायदा के साथ रुपये वापस कर देंगे। इस पर अजरा ने साइबर ठगों के द्वारा बताई वेबसाइट पर 2.97 लाख रुपये लगा दिए। बाद में ठगी का एहसास हुआ तो अजरा ने परिजनों को पूरी बात बताई।
इसके बाद पीड़ित अधिवक्ता अली वाइस ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जांच में सामने आया कि ठगे गए 2.97 लाख रुपयों को साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग दस लोगों के खाते में जमा किया है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।