फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पिज्जा हाउस में केबिन और पर्दे लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 17 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

पिज्जा हाउस में केबिन और पर्दे लगाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पिज्जा हाउस में लगातार गलत काम किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। मामले को लेकर सीओ ने शहर के सभी चौकी प्रभारी को फटकार लगाई है। साथ ही पर्दे हटवाने के लिए कहा है।

अमरोहा शहर में सैकड़ों पिज्जा हाउस खुले हुए हैं। अधिकांश पिज्जा हाउस स्कूल और कॉलेज के आसपास हैं। कुछ कारोबारियों ने दुकान में केबिन बनवा रखे हैं। पर्दे भी लगवा रखे हैं। यहां प्रेमी जोड़ों को बैठाया जाता है। इस तरह की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही है। बुधवार को सीओ सिटी अरुण कुमार ने गूगल मीट पर मीटिंग के दौरान शहर के सभी चौकी प्रभारी को फटकार लगाई। साथ ही पिज्जा हाउस में लगे पर्दे हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी दिन कोई घटना हुई तो इसके जिम्मेदार संबंधित चौकी प्रभारी होगा। मालूम रहेगी इससे पहले भी पिज्जा हाउस में प्रेमी युगल के आपत्तिजनक में पकड़े जाने की शिकायतें मिलती रही है। पुलिस पहले भी कई पिज्जा हाउस संचालकों पर कार्रवाई कर चुकी है। बावजूद उसके यह लोग मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें