अमरोहा। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
नगर के एक मोहल्ला में रहने वाली युवती का मोहल्ले में ही रहने वाले युवक के साथ सात साल से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी थी। युवती काफी दिनों से युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि युवक उसको लगातार टाल रहा था। सोमवार को युवती ने अपने प्रेमी युवक से शादी के बारे में स्पष्ट फैसला बताने के लिए कहा। इस पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिसपर युवती अपने परिजनों को लेकर थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ सात से यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया। एसएसआई सोकेंद्र मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर कपिल सैनी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।