फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। तीन लोगों ने मुरादाबाद के व्यक्ति को 12 बीघा जमीन बेचने का झांसा देकर 12 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। बाद में जमीन दूसरे किसी व्यक्ति को बेच दी। पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो लौटाने से इनकार कर दिया। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के जामा मस्जिद में मेहराज का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहम्मद, महफूज और साबिर नाम के तीन व्यक्तियों से मुलाकात हुई थी। तीनों ने जोया के पास 12 बीघा जमीन बेचने की बात कही। जमीन देखने के बाद सौदा तय कर लिया गया। जिसके एवज में 12 लाख 50 हजार रुपये दे दिए थे। तीनों आरोपियों ने जल्द ही बैनामा कराने की बात कही थी। लेकिन जमीन का बैनामा अन्य व्यक्ति को कर दिया गया। जब इसकी जानकारी मेहराज को हुई तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। तीनों आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़ित मेहराज ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें