पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुष्कर्म, चोरी, जुआ और सट्टा समेत सोलह मामलों में आरोपी को बीस किलो डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान कस्बे के मोहल्ला हिरनवाला निवासी शाहिद को गिरफ्तार किया। इसकी तलाशी लेने पर बीस किलो डोडा चूर्ण बरामद हुआ। आपराधिक रिकार्ड चेक किया गया तो आरोपी का नाम दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम मारपीट, 13 जी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, 110 जी सीआरपीसी समेत करीब सोलह मामलों में प्रकाश में आ चुका है। अब भी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि आरोपी जुआ एवं सट्टे का कार्य कर रहा है।